जागृत भारत | प्रयागराज(Prayagraj): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025, सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 920 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में 11,727 अभ्यर्थियों ने प्री परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
कुल 920 पदों में PCS के 814 और ACF/RFO के 106 पद शामिल
घोषित 920 रिक्तियों में 814 पद पीसीएस और 106 पद एसीएफ/आरएफओ के हैं। आयोग ने यह पूरा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जहाँ अभ्यर्थी अपना चयन देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक को ओपन करे : अधिकारिक वेबसाइट
6.26 लाख आवेदकों में से लाखों ने दी परीक्षा
आयोग के अनुसार, विज्ञापन के सापेक्ष कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम सत्र में 2,67,340 और द्वितीय सत्र में 2,65,270 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा 12 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी।
मेन्स की तिथि और दिशा-निर्देश जल्द जारी होंगे
आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य परीक्षा की तिथि, विस्तृत कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित दिशानिर्देश जल्द ही नोटिस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ की जानकारी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यूपी के बलरामपुर में भीषण बस-ट्रक टक्कर: आग की लपटों के बीच मची चीख पुकार, तीन की मौत—25 से अधिक घायल
➤ You May Also Like





Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “UPPSC PCS Result 2025: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 920 पदों पर भर्ती के लिए 11,727 अभ्यर्थी मेन्स में पहुँचे”