Breaking News

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा चालकों की भर्ती आज से शुरू, न्यूनतम योग्यता, वेतन और लाभ जानें

Published on: December 1, 2025
up-roadways-samvida-driver-bharti-starts-eligibility-salary-details

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया एक दिसंबर से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। भर्ती के लिए कमता बस अड्डे पर दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस मेले में कुल 120 संविदा चालकों के पदों पर चयन किया जाना है।

न्यूनतम योग्यता और आयुसीमा

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी ने बताया कि संविदा चालक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 6 पास निर्धारित की गई है। वहीं आयुसीमा 23 वर्ष 6 माह तय की गई है। इसके अतिरिक्त आवेदकों के पास हेवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

वेतन, पारिश्रमिक और लाभ

चयनित संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पारिश्रमिक मिलेगा। परिवहन निगम ने ड्यूटी के दौरान दुर्घटना से संबंधित आर्थिक सहायता भी निर्धारित की है, जिसमें—

  • मृत्यु होने पर ₹7.5 लाख,

  • घायल होने पर ₹10,000,

  • गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज हेतु ₹25,000 की सहायता दी जाएगी।

दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को—
दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा। भर्ती प्रक्रिया रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

टेस्ट में सफल होने पर आगे भेजा जाएगा प्रशिक्षण के लिए

पहले चरण के टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए कानपुर स्थित प्रधानाचार्य प्रशिक्षण संस्थान (एलेन फॉरेस्ट) भेजा जाएगा। वहां अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

UP बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी: 7,448 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply