Breaking News

देवरिया: सलेमपुर लेखपाल आशीष कुमार की मौत पर परिजन अंतिम संस्कार से इनकार, डीएम को बुलाने की मांग

Published on: November 30, 2025
deoria-salempur-lekhpal-aashish-kumar-death

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल आशीष कुमार (35) का शव शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव बरवा पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुँचा, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और जिलाधिकारी (डीएम) को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

आशीष कुमार की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शव का रात में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने मौत का कारण अत्यधिक कार्यभार और एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) के दबाव को बताया।

सूचना मिलने पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह सहित कई राजस्व अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। अधिकारी लगातार समझाने का प्रयास कर रहे थे।

लेखपाल आशीष कुमार के निधन से परिवार, गांव और राजस्व विभाग में शोक का माहौल है। उनके सहकर्मी इस घटना को विभागीय कार्यभार और मानसिक तनाव से जोड़ते हुए मामले की जांच और आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचे सलेमपुर सांसद ने कहा कि एसआईआर सरकार का तुगलकी फरमान है और चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएँगे और समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये नगद देने की घोषणा भी की।

देवरिया सलेमपुर लेखपाल आशीष कुमार की आकस्मिक मौत, अत्यधिक कार्यभार पर उठे सवाल


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!