Breaking News

पथरदेवा विधानसभा: 6 दिसंबर को होगी विधायक खेल प्रतियोगिता, आठ खेल विधाओं में मुकाबला

Published on: November 30, 2025
pathardeva-vidhayak-khel-pratiyogita-6-december

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली विधायक खेल स्पर्धा की तिथि और स्थान में संशोधन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में यह प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को निर्धारित थी, जिसे कृषि मंत्री के निर्देशानुसार अब 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय एवं महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मी पट्टी, पथरदेवा में आयोजित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस खेल महोत्सव में कुल आठ खेल विधाओं—कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो, फुटबॉल और भारोत्तोलन—में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। प्रतिभागी सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के होंगे।

प्रतिभागियों का पंजीकरण yuvasathi.in और sansadkhelmahotsav.in पोर्टल पर किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी इन पोर्टलों पर पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

देवरिया: अमरपुर टोला में झोपड़ी में भीषण आग, एक गाय झुलसी; लाखों का सामान खाक


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!