जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के इटवा सिरजम गांव के रहने वाले सतीश चंद्र (28) का शव लखनऊ के कैसरबाग स्थित रॉयल होटल के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। लखनऊ पुलिस ने जब देवरिया पुलिस को इसकी सूचना दी, तो परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सतीश उत्तराखंड में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले अपनी बुआ की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ देवरिया आया था। शादी के बाद वह दोबारा नौकरी पर लौटने वाला था।
24 नवंबर को सतीश परिवार को इटवा सिरजम, बैतालपुर छोड़कर उत्तराखंड के लिए निकला, लेकिन रास्ते में उससे संपर्क टूट गया। उसका फोन लगातार बंद आने से परिजन चिंतित हो उठे।
26 नवंबर को अचानक उसने मोबाइल ऑन कर घरवालों से बात की और बताया कि वह लखनऊ में है और यहीं से उत्तराखंड के लिए रवाना हो जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल फिर से बंद हो गया। लगातार संपर्क न होने पर परिवार ने 27 नवंबर को गौरीबाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
उसी शाम लखनऊ पुलिस ने सूचित किया कि कैसरबाग के रॉयल होटल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। कमरे से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सतीश चंद्र, पुत्र विजय आनंद, निवासी—इटवा सिरजम के रूप में हुई।
परिजन तुरंत लखनऊ पहुंचे, जहां पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिवार को सौंप दिया। परिवारजन शव लेकर गांव लौट रहे हैं।
घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि सतीश विवाहित था और उत्तराखंड में अपने परिवार के साथ रहता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लखनऊ पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
देवरिया में बड़ा प्रशासनिक कदम: 2020 में जारी किए गए सभी 48 पट्टे रद्द, ग्राम प्रधान पर अनियमितता के आरोप
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: लखनऊ के होटल में देवरिया युवक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में छाया मातम”