Breaking News

देवरिया: नई-नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचने के 20 मिनट बाद तोड़ी शादी; दूल्हा बोला—इज्जत मिट्टी में मिल गई

Published on: November 29, 2025
deoria-new-bride-denies-to-live-with-husband-panchayat-breaks-marriage

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचने के मात्र 20 मिनट बाद ही पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। घर के आंगन में मौजूद महिलाओं और रिश्तेदारों के बीच जब दुल्हन ने अपना फैसला सुनाया तो सभी हैरान रह गए।

पहले लोगों को उसकी बात मज़ाक लगी, लेकिन जब दुल्हन ने दोबारा दो टूक कहा—“मैं पति के साथ नहीं रहूंगी”—तो माहौल गंभीर हो गया। ससुरालवालों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

5 घंटे चली पंचायत, लेकिन नहीं माना मन

लड़की के जिद्दी रुख को देखते हुए लड़के वालों ने उसके घरवालों को बुलाया। दोनों परिवारों के बीच गांव में करीब पांच घंटे तक पंचायत चली। हर कोई दुल्हन को मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसने एक ही बात दोहराई—“मैं यहां नहीं रहना चाहती।”

आखिरकार पंचायत में लिखापढ़ी कर दोनों ने अपनी मर्जी से अलग होने का फैसला किया। दूल्हे ने दहेज में मिला सारा सामान वापस कर दिया। इसके बाद दुल्हन सुहागरात से पहले ही अपने मायके लौट गई।

6 महीने पहले हुई थी शादी तय

देवरिया के भलुआनी निवासी हर्ष चंद्र मद्धेशिया का बेटा विशाल परिवार के साथ रहता है और पिता की जनरल स्टोर की दुकान संभालता है। छह महीने पहले विशाल की शादी सलेमपुर की पूजा मद्धेशिया से तय हुई थी।

25 नवंबर की शाम बारात धूमधाम से सलेमपुर पहुंची। जयमाल और शादी की सारी रस्में पूरी हुईं। सबकुछ सामान्य था।

ससुराल में पहुंचकर 20 मिनट बाद लिया बड़ा फैसला

26 नवंबर को पूजा विदा होकर ससुराल पहुंची। स्वागत के बाद वह अपने कमरे में गई, लेकिन करीब 20 मिनट बाद ही बाहर आकर उसने सभी के सामने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। विशाल और परिवार ने कारण पूछा, लेकिन वह चुप रही।

दुल्हन ने कहा कि उसके माता-पिता को बुलाया जाए। मायके से मां और भाई आए, लेकिन पूजा अपने फैसले पर अडिग रही।

पंचायत भी नहीं दिला सकी समाधान

गांव में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत चली। आखिर में पंचायत में ही कागज पर लिखकर दोनों ने अलग होने और सामान वापस करने पर सहमति दे दी। शाम 6 बजे दुल्हन अपने भाई के साथ मायके लौट गई।

दूल्हा बोला—“बताती तो शादी ही नहीं करता”

विशाल ने कहा,
“जब से शादी तय हुई थी, सब ठीक था। बात भी होती रहती थी। पूजा ने कभी नहीं बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती। शादी धूमधाम से हुई, घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन उसने सबकुछ बर्बाद कर दिया। अगर पहले बता देती तो शादी ही नहीं करता।”

उसने आगे कहा कि अब वह किसी से क्या शिकायत करे—“जब लड़की ही साथ नहीं रहना चाहती, तो हम क्या कर सकते हैं।”

यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

देवरिया: 100% लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलओ संतोष गुप्ता को डीएम ने किया सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply