Breaking News

Shadab Jakati News: वल्गर कंटेंट मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर शादाब जकाती को मिली जमानत, मीडिया के सामने दी सफाई

Published on: November 28, 2025
shadab-jakati-arrest-bail-vulgar-video-case

Shadab Jakati News:दस रुपये का बिस्किट कितने का है जी” जैसे डायलॉग से सोशल मीडिया पर मशहूर हुए यूट्यूबर शादाब जकाती को अशोभनीय कंटेंट बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जमानत मिल गई।

जमानत मिलने के बाद शादाब मीडिया के सामने आए और विवादित वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखा।

शादाब जकाती ने क्या सफाई दी?

मीडिया से बात करते हुए शादाब ने कहा:
“वीडियो मैंने अपनी बच्ची के साथ बनाया था। उसमें मैंने बस इतना कहा था कि अगर बच्ची इतनी प्यारी है, तो उसकी मां भी खूबसूरत होगी। मुझे इसमें कोई गलत बात नहीं लगी थी। हालांकि बाद में मैंने वीडियो डिलीट कर दिया। अगर किसी का दिल दुखा है या किसी को बुरा लगा है, तो मैं उनसे माफी मांगता हूँ।”

वीडियो में क्या था, जिससे विवाद बढ़ा?

वीडियो में शादाब दुकानदार की भूमिका में दिख रहे थे।

  • बच्ची चिप्स और बिस्किट खरीदती है

  • पैसे के लिए कहती है कि उसकी मां देगी

  • बच्ची के जाने पर शादाब कहते हैं—
    “अगर यह बच्ची इतनी खूबसूरत है, तो इसकी मां कितनी खूबसूरत होगी।”

इसी संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।

शिकायत और गिरफ्तारी

वीडियो वायरल होने के बाद एक सोशल एक्टिविस्ट ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस से की।

शिकायत के आधार पर मेरठ के इंचोली थाना पुलिस ने शादाब जकाती को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जमानत मिल गई।

गोरखपुर: फेसबुक फ्रेंडशिप के बहाने व्यापारी से 93.61 लाख की जालसाजी, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply