Breaking News

देवरिया: 100% लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलओ संतोष गुप्ता को डीएम ने किया सम्मानित

Published on: November 28, 2025
blow-santosh-gupta-dm-honour-deoria

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर यूपीएस स्कूल हिरंदापुर के सहायक अध्यापक और बीएलओ संतोष कुमार गुप्ता को गुरुवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्मानित किया।

डीएम ने उन्हें माला पहनाकर और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण (SIR) चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें फील्ड कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने बताया कि संतोष कुमार गुप्ता ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ किया और निर्धारित सभी कार्य समय पर और 100% गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए।

बीएलओ गुप्ता ने घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन, नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अभिलेख अद्यतन करने का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया। प्रशासन ने उनके समर्पित प्रयास की सराहना की।

इस सम्मान समारोह से अन्य फील्ड कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से कर्मियों में कार्य के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह आता है।

देवरिया: पंचायत चुनाव से पहले डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन पूरा, 46 हजार से अधिक नाम हटाए जाएंगे


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!