Breaking News

UP: मिर्जापुर में कोहरे के कारण हाईवे हादसा, कार ट्रक में घुसी; पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

Published on: November 28, 2025
mirzapur-highway-accident-fog-car-truck-four-dead

जागृत भारत । मिर्जापुर: शुक्रवार की सुबह कोहरे के कारण मिर्जापुर जनपद में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज से वाराणसी जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे ट्रक चालक और खलासी को कुचलते हुए खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक भी मौके पर दम तोड़ गया। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन रास्ते में भदोही मंडलीय अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा:
कछवां थाना क्षेत्र के कटका हाईवे पर यह हादसा हुआ। प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका भारत पेट्रोलियम के पास अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। कार में सवार पिता श्यामकृष्ण यादव और पुत्र अनुराग यादव की मौके पर मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर और खलासी खाना खाने के बाद अपने ट्रक के पास जा रहे थे कि कार की चपेट में आ गए। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मृतकों में कार सवार पिता-पुत्र और अज्ञात ट्रक चालक व खलासी शामिल हैं।

राहत और जांच कार्य:
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर कार को ट्रक से बाहर निकाला। तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुल चार लोगों की मौत हुई है और शवों के कब्जे के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

डंपर पुल से गिरा, बुढ़वल–गोंडा रेल मार्ग ठप; गरीब रथ ट्रेन दुर्घटना से बची


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

Leave a Reply

error: Content is protected !!