Breaking News

डंपर पुल से गिरा, बुढ़वल–गोंडा रेल मार्ग ठप; गरीब रथ ट्रेन दुर्घटना से बची

Published on: November 28, 2025
A dumper falls off a bridge, disrupting the Burhwal-Gonda railway line

जागृत भारत | बाराबंकी: बुधवार रात करीब 9:12 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब फतेहपुर–रामनगर मार्ग स्थित ओवरब्रिज से तेज रफ्तार डंपर रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 30 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे जा गिरा। बुढ़वल रेलवे स्टेशन से गोंडा की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन उस समय डंपर से मात्र दो फीट की दूरी पर थी, जिससे यात्रियों में डर और दहशत फैल गई।

हादसे की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों ने इसे किसी बम फटने जैसी स्थिति समझा। वाराणसी निवासी यात्री चमन सिंह ने बताया, “हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे। जैसे ही ट्रेन रुकी, कई यात्री खिड़कियों से बाहर झांकने लगे और कुछ घबराकर बाहर उतर गए।”

डंपर गिरने से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (OHE) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बुढ़वल–गोंडा रेल मार्ग पर सभी ट्रेनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई। बुढ़वल जंक्शन से सीतापुर, गोरखपुर–बिहार और बाराबंकी–लखनऊ की लाइनें जुड़ी हैं, जहां प्रतिदिन 150–170 ट्रेनें गुजरती हैं। इसके कारण कई एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा, और सबसे अधिक असर सीतापुर रूट की ट्रेनों पर पड़ा।

हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। बुढ़वल व रामनगर पुलिस के साथ फतेहपुर और बाराबंकी से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड टीम भी आई। सौभाग्य से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। देर रात तक रेलवे और विद्युत विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त सेक्शन को दुरुस्त करने में लगी रहीं।

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: मृतक बीएलओ के आश्रितों को सपा देगी दो-दो लाख, चुनाव आयोग से 1 करोड़ मुआवजे की मांग


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply