Breaking News

देवरिया: शिक्षामित्र बीएलओ की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, लखनऊ ले जाते समय कार्डियक अरेस्ट से निधन

Published on: November 27, 2025
deoria-blo-teacher-ranju-devi-cardiac-arrest-death

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र स्थित माझा नारायण गांव में मंगलवार देर रात बीएलओ ड्यूटी निभा रहीं शिक्षामित्र रंजू देवी (40) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के कुछ घंटे बाद उनकी हालत खराब हुई और लखनऊ ले जाते समय डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

मनियापूरा टोला निवासी रंजू देवी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुई थीं। बैठक में लगभग 50 एसआईआर फॉर्म जल्द भरकर जमा करने के निर्देश मिलने के बाद वे मानसिक दबाव में दिखीं। परिजनों का कहना है कि बैठक समाप्त होने के बाद से ही वे बेचैन महसूस कर रही थीं।

रात करीब 11 बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तुरंत KGMU लखनऊ ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन बस्ती जिले में फोरलेन के पास उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति जगदम्बा दुबे ने बताया कि रंजू देवी वर्ष 2006 से प्राथमिक विद्यालय मठिया पांडेय में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थीं और बीएलओ के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाती थीं। उनके दो बच्चे हैं—बेटा हिमांशु (20) और बेटी दिव्यानी (17)।
इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

देवरिया में सड़क किनारे अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर: कॉपरेटिव चौराहा से रामलीला मैदान मार्ग तक कार्रवाई, अतिक्रमण से लग रहा था जाम


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

Deoria Baitalpur Oil Depot

देवरिया: बैतालपुर तेल डिपो के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Shocking incident in Agra

आगरा में चौंकाने वाला मामला: मृत घोषित महिला अंतिम संस्कार से पहले हुई जिंदा, बोलीं- ‘मुझे कहां ले जा रहे हो?’

Leave a Reply

error: Content is protected !!