Breaking News

देवरिया: साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए पूरे 30 लाख रुपये

Published on: November 26, 2025
deoria-cyber-crime-returns-30-lakh-fraud-money

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया पुलिस को साइबर अपराध पर बड़ी सफलता मिली है। जिले की साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में तेज कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 30 लाख रुपये वापस कराए हैं। यह रकम मिनरल वाटर की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर की गई ठगी में हड़प ली गई थी।

सरौली थाना क्षेत्र के बस पर बैठा गांव निवासी ज्ञानचंद यादव को जालसाजों ने मिनरल वाटर की फ्रेंचाइजी का लालच देकर ऑनलाइन जाल में फंसा लिया था। विश्वास दिलाते हुए आरोपियों ने उनसे अलग-अलग तरीकों से कुल 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।

शिकायत मिलते ही देवरिया साइबर क्राइम टीम हरकत में आ गई। टीम ने बैंक, भुगतान पोर्टल और तकनीकी प्लेटफॉर्म्स से लगातार समन्वय बनाया। कई चरणों की तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के बाद पुलिस को बुधवार, 26 नवंबर को बड़ी कामयाबी मिली और पूरी ठगी गई रकम वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करा दी गई।

राशि वापस मिलते ही ज्ञानचंद यादव ने साइबर पुलिस टीम के प्रयासों के लिए उनका आभार जताया।

देवरिया पुलिस ने इस अवसर पर लोगों से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति अपने बैंक से संबंधित OTP, पासवर्ड, पिन या CVV जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही, अज्ञात नंबर, संदिग्ध लिंक या आकर्षक ऑफर्स के जरिए भुगतान करने से बचें।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस ने आम जनता से जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है, ताकि कोई भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार न बने।

तरकुलवा | देवरिया, पथरदेवा–छितौनी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

JPSC-JSSC bows down to dispute

JPSC-JSSC विवाद पर झुकी हेमंत सरकार, छात्रों से वार्ता के लिए चार मंत्रियों की समिति गठित

PK's win in Bankipur by-election

बांकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत पर सियासी अटकलें तेज, क्या तेजस्वी यादव की ‘साइलेंट स्ट्रैटेजी’ ने बदला चुनावी समीकरण?

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Leave a Reply

error: Content is protected !!