Breaking News

कलह के बाद महिला ने फंदे से दी जान: पति से पैसों को लेकर हुआ था विवाद, मायके पक्ष का आरोप– ससुरालवालों ने की हत्या

Published on: November 26, 2025
deoria-mahila-sandehspad-maut-pati-vivad-hatya-arop

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के रामपुर भटनी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 30 वर्षीय महिला की फांसी लगने से मौत हो गई। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भटनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रानी देवी (30) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व नागेंद्र से हुई थी। नागेंद्र पेंटिंग का काम करता है। परिजनों के अनुसार, दंपती के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

दोपहर बाद रानी देवी अपने कमरे में पंखे की कुंडी से लटकी मिलीं। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय निवासियों का भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी।

घटना की सूचना पाकर मृतका का मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि रानी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी मौत एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानेदार सुशील कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है, लेकिन मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

फिलहाल पुलिस ने पति नागेंद्र प्रसाद सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। मायकेवालों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

37 लाख कोडीन सिरप की अवैध तस्करी का पर्दाफाश: यूपी पुलिस ने 12 मेडिकल स्टोर मालिकों पर FIR दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

Leave a Reply

error: Content is protected !!