Breaking News

यूपी में एसआईआर(SIR): 2003 की लिस्ट में नाम चेक करना अब हुआ आसान, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

Published on: November 24, 2025
up-sir-2003-voter-list-name-check-process-instructions

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। इसके लिए एक विशेष वेब पोर्टल पर आसान विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

4 दिसंबर तक बीएलओ को सौंपें गणना प्रपत्र

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि हर मतदाता को अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) सही ढंग से भरकर हस्ताक्षर सहित 4 दिसंबर तक अपने बीएलओ (Booth Level Officer) को जमा करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या किसी परिजन का नाम खोजने के लिए voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाएं।

  • “Search Your Name in Last SIR” पर क्लिक करें

  • “Search by Elector Details” टैब चुनें
    इन स्टेप्स के बाद मतदाता अपना विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य राज्यों की पुरानी मतदाता सूची भी उपलब्ध

सीईओ रिणवा ने बताया कि यदि 2002–2004 के बीच कोई मतदाता किसी अन्य राज्य में रह रहा था, तो उस राज्य की एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है। इससे बाहर रहने वाले मतदाताओं को भी अपने पुराने रिकॉर्ड खोजने में आसानी होगी।

ऑनलाइन फॉर्म भरने और बीएलओ से संपर्क की सुविधा

उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र को ऑनलाइन ही भरने की सुविधा भी पोर्टल पर दी गई है। मतदाता अपने EPIC नंबर दर्ज कर अपने क्षेत्र के बीएलओ का नाम और फोन नंबर पता कर सकते हैं। पोर्टल पर बीएलओ के साथ कॉल बुक करने का विकल्प भी दिया गया है। कॉल रिक्वेस्ट भेजने पर बीएलओ को नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त हो जाता है।

हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी मिलेगी सहायता

मतदाताओं के लिए 1950 हेल्पलाइन भी सक्रिय है। संबंधित जिले का STD कोड जोड़कर 1950 डायल करने पर कॉल सीधे उस जिले के संपर्क केंद्र पर जुड़ जाती है। सभी जिलों और नगरीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

बीएलओ का सहयोग करें, अभियान को सफल बनाएं

सीईओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 3 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा संग्रहित और डिजिटाइज किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और अपने बीएलओ को पूरा सहयोग दें।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय बनाए रखें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी क्षेत्र बीएलओ के भ्रमण से न छूटे।

जूनियर एडेड हाईस्कूल शिक्षक भर्ती: ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू, चयन सूची 23 दिसंबर को जारी होगी

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “यूपी में एसआईआर(SIR): 2003 की लिस्ट में नाम चेक करना अब हुआ आसान, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!