Breaking News

सोनभद्र खनन हादसा: 70 घंटे की जद्दोजहद के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, सातों मजदूरों के शव मिले

Published on: November 19, 2025
sonbhadra-mining-accident-rescue-operation-ends-7-bodies-recovered

जागृत भारत | सोनभद्र(Sonbhadra): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुए भीषण खदान हादसे के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को करीब 70 घंटे बाद समाप्त कर दिया गया। जिला प्रशासन ने पुष्टि की कि मलबे में दबे सभी सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मौके की पूरी तरह से जांच के बाद यह सुनिश्चित हो चुका है कि अब मलबे के नीचे कोई अन्य व्यक्ति फंसा नहीं है।


 बेहद कठिन था बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। खदान की कठोर और गहरी चट्टानी संरचना के कारण रेस्क्यू का काम काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कई जगह मशीनें भी मलबा हटाने में असमर्थ साबित हुईं। स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने जोखिम उठाकर लगातार प्रयास जारी रखा।


हथौड़ों और मशीनों के बीच संघर्ष… और फिर मिले सातों शव

मलबा हटाने में बड़े-बड़े क्रेन, जेसीबी और विशेष ड्रिलिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया। लगातार कोशिशों के बाद सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक सातों मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए गए। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त करने की घोषणा की और कहा कि—
“मलबे का हर हिस्सा खंगाल लिया गया है, अब कोई अंदर नहीं है।”


शोक में पूरा इलाका, पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा

हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डूबो दिया है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएम ने भरोसा दिलाया कि हर प्रभावित परिवार को सभी संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने खदानों में सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश भी दे दिए हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग(UPESSC) टीजीटी भर्ती परीक्षा स्थगित, आयोग में अध्यक्ष पद खाली होने से ठप हुई चयन प्रक्रिया

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!