Breaking News

देवरिया: कसया ओवरब्रिज पर ट्रेलर की टक्कर से डॉक्टर दंपती बाल-बाल बचे, चालक हिरासत में

Published on: November 18, 2025
deoria-kasaya-overbridge-accident-doctor-couple-safe-trailer-driver-arrested

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया में कसया ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। राघव नगर निवासी चिकित्सक डॉ. संजीव सिंह अपनी पत्नी डॉ. रेनू सिंह के साथ कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी कार ओवरब्रिज के बीच पहुंची, तभी गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ. संजीव को हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित रहीं।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर जुट गए और दंपती को कार से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में ओवरब्रिज पर भारी भीड़ लग गई, जिसके कारण यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायल चिकित्सक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रेलर दोनों को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया है।

डॉक्टर दंपती ने बताया कि ट्रेलर चालक तेज रफ्तार में गलत दिशा से आ रहा था और उसने यातायात नियमों की पूरी तरह अनदेखी की। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी गलत दिशा से आने वाले ट्रकों व ट्रेलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की।

पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, लापरवाही साबित होने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डॉक्टर दंपती खतरे से बाहर हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।

कुशीनगर: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में छूट गया कॉटन, परिजन डीएम से मिले और की सख्त कार्रवाई की मांग


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!