कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ तीन महीने से अधिक समय तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा और अब अपने समापन पर पहुँच गया है। शो का विनर टीवी की फेमस जोड़ी रुबिना दिलैक और अभिवन शुक्ला बना।
शो के फिनाले टास्क में टॉप 2 जोड़ियों – रुबिना-अभिवन और देबिना-गुरमीत – के बीच मुकाबला हुआ। इस टास्क में पति और पत्नी को बिना शब्दों का इस्तेमाल किए अपने पार्टनर को सही जवाब गेस करवाना था।
शो में कुल टॉप 4 फाइनलिस्ट शामिल थे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन और दर्शकों की पसंद के दम पर ग्रैंड फिनाले तक जगह बनाई:
- स्वरा–फहाद – 34 पॉइंट्स
- देबिना–गुरमीत – 33 पॉइंट्स
- गीता–पवन – 31 पॉइंट्स
- रुबिना–अभिवन – 27 पॉइंट्स
फिनाले एपिसोड सेलिब्रेशन मोड में शूट किया गया था। शो के होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी के अलावा इसमें टीवी की कई पॉपुलर जोड़ियां भी शामिल हुईं, जैसे:
- हिना खान–रॉकी
- सुदेश लहरी–ममता लहरी
- अविका गौर–मिलिंद
इसके अलावा, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों के रूप में शो में शामिल हुए थे।
ग्रैंड फिनाले में रुबिना और अभिवन ने अपनी केमिस्ट्री, जोश और परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतते हुए विनर का खिताब हासिल किया।
रजनीकांत और कमल हासन फिर साथ नजर आएंगे: पोंगल 2027 पर रिलीज होगी ‘थलाईवर 173’
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































