Breaking News

भोपाल में पकड़ा गया देवरिया का विवेक यादव: 500 के 428 नकली नोट बरामद, बड़े फर्जी नोट नेटवर्क का पर्दाफाश

Published on: November 17, 2025
bhopal-me-deoria-ka-vivek-yadav-428-fake-notes

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा विवेक यादव, देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के मुरारबारी इसारु गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। भोपाल पुलिस ने देवरिया पुलिस से भी उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों की जानकारी मांगी है। आशंका है कि विवेक ने अपने जिले में भी नकली करेंसी खपाई होगी। उसके सप्लायर का नाम सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया है।

किराए के घर से मिला बड़ा जखीरा

पुलिस ने पिपलानी क्षेत्र स्थित आरोपी के किराए के मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली नोट और सामग्री बरामद की। पुलिस ने वहां से—

  • 500 रुपये के 428 नकली नोट
  • 30 लाख रुपये से अधिक कीमत का रॉ मटेरियल
  • नोटों को असली जैसा दिखाने वाले महंगे उपकरण

जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार विवेक ने नकली नोटों को पकड़ में न आने लायक बनाने के लिए एडवांस मशीनरी खरीदी थी।

दुकानदार की सूझबूझ से खुला मामला

जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले पिपलानी के शांति नगर झुग्गी बस्ती में एक दुकान पर 500 का नकली नोट चलाया था। दुकानदार ने नोट को आगे देकर छुटकारा पाने की कोशिश की, लेकिन पहचान होने पर वह नोट वापस लौटा दिया गया।

कुछ दिन बाद जब विवेक फिर उसी दुकान पर नकली नोट लेकर पहुंचा, तो दुकानदार ने उसे तुरंत पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची और विवेक को गिरफ्तार कर लिया।

देवरिया पुलिस भी सक्रिय

गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही देवरिया पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। भोपाल पुलिस से बरामद नकली नोट, उपकरण और पूछताछ में मिले इनपुट मांगे गए हैं। विवेक के गांव मुरारबारी में उसकी गिरफ्तारी से सनसनी मच गई है। गांव में उसकी मां और बहन रहती हैं, जिन्हें पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी साझा की है। ग्रामीण हैरान हैं कि विवेक इतने बड़े फर्जी नोट नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

नकली नोट नेटवर्क की कड़ियाँ तलाश रही पुलिस

पुलिस यह जांच कर रही है कि विवेक अकेले काम कर रहा था या किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है। बरामद रॉ मटेरियल और उपकरणों से संकेत मिलता है कि मामला काफी बड़ा है। भोपाल और देवरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से जल्द ही इस नकली नोट नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की उम्मीद है।

देवरिया: दीर्घेश्वरनाथ मंदिर की भूमि पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर बम से उड़ाने की धमकी—पूर्व सभासद सहित पांच पर मामला दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply