जागृत भारत । टेक्नोलॉजी : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple में CEO बदलाव की अफवाहें चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान CEO Tim Cook अगले साल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
Tim Cook इस साल यानी 2025 में 65 वर्ष के हो गए हैं और उन्होंने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद से Apple की कमान संभाली थी। 14 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद अब उनके इस्तीफे की चर्चाएं जोरों पर हैं।
Tim Cook का योगदान
Tim Cook के कार्यकाल में Apple ने बेहद ऊँचाइयाँ छुई हैं। उन्होंने कंपनी को 350 अरब डॉलर की वैल्यू से बढ़ाकर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में Apple दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शुमार हो गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अब नए CEO की तलाश शुरू कर चुकी है। यह फैसला अचानक नहीं बल्कि लंबी सोच के बाद लिया गया है। हालांकि, यह बदलाव कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि Tim Cook चाहते हैं कि उनके बाद Apple का नेतृत्व कंपनी के अंदर से कोई भरोसेमंद और अनुभवी व्यक्ति संभाले, न कि कोई बाहरी।
CEO की रेस में कौन आगे?
अभी तक Apple ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरों के अनुसार John Ternus का नाम सबसे ऊपर है। John Apple में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं और कहा जा रहा है कि Tim Cook भी उन्हें पसंद करते हैं।
UPI डेली ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ी: अब रोजाना कर सकेंगे ₹10 लाख तक का भुगतान
घोषणा कब तक हो सकती है?
माना जा रहा है कि Apple जनवरी में अपनी अर्निंग्स रिपोर्ट से पहले कोई बड़ा ऐलान नहीं करेगी। संभावना है कि नया CEO WWDC 2026 (जून) से पहले अपनी जिम्मेदारी संभाल ले।
Apple का अब तक का सफर
Tim Cook के 14 साल के कार्यकाल को Apple के लिए ‘गोल्डन एज’ कहा जा सकता है। उनके नेतृत्व में कंपनी के शेयर ऑल-टाइम हाई के करीब हैं। जबकि Google, Microsoft और Nvidia जैसी कंपनियां Apple को टक्कर दे रही हैं, वॉल स्ट्रीट के मुताबिक कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 6% रही है। कंपनी खुद अगले हॉलिडे सीजन में 10-12% की जबरदस्त ग्रोथ का भरोसा जताती है।
iPhone 17 की बढ़ती मांग: Apple ने सप्लायर्स से उत्पादन 40% तक बढ़ाने को कहा
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































