जागृत भारत । लखनऊ: देशभर में 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:
“निष्पक्ष, निर्भीक और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में आपका सत्य, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के प्रति समर्पण समाज को नई दिशा देने के साथ ही जन-विश्वास को भी सशक्त बनाता है।”
राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास 1966 से जुड़ा है। नवंबर 1954 में भारत के प्रथम प्रेस आयोग ने एक ऐसा निकाय बनाने का सुझाव दिया था, जो पत्रकारिता की नैतिकता और मानकों की निगरानी कर सके और प्रेस से जुड़ी चुनौतियों का समाधान कर सके। लगभग 10 साल की चर्चा और विचार-विमर्श के बाद, नवंबर 1966 में न्यायमूर्ति जे.आर. मुधोलकर के नेतृत्व में भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) का गठन किया गया। 4 जुलाई को परिषद की औपचारिक स्थापना के बाद, इसने 16 नवंबर से अपने कार्यों का संचालन शुरू किया। यही कारण है कि 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
शहादत को नमन: वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशभर के पत्रकारों को दी शुभकामनाएं”