Breaking News

कुशीनगर में चुनावी तैयारी के बीच खतरा: मतपेटिका गोदाम में मिले विशाल अजगर और कोबरा

Published on: November 16, 2025
kushinagar-padrauna-snake-rescue

जागृत भारत । कुशीनगर(Kushinagar): पडरौना नगर स्थित गंडक कॉलोनी में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतपेटिका गोदाम से दो बड़े अजगर और कई विषैले कोबरा निकल आए। उस समय गोदाम में पुरानी मतपेटिकाओं की सफाई व मरम्मत का काम चल रहा था।

सांपों को अचानक बाहर आते देख वहां मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विशेषज्ञों की मदद से सभी सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गोदाम लंबे समय से बंद था, जिससे सांपों ने उसे अपना ठिकाना बना लिया था।

इस घटना के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पास ही नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले नट समुदाय के कुछ लोगों ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण या प्रशिक्षण के सांपों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। पारंपरिक कौशल के कारण वे सांपों को काबू में तो कर पाए, लेकिन यह बेहद जोखिम भरा कदम था।

पडरौना वन रेंजर अशोक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई की और सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों को चेताया कि किसी भी विषैले जीव को देखकर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

घटना के बाद गंडक कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच गोदाम में सांपों के मिलने से प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है और गोदाम की पूरी तरह जांच शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कुशीनगर: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक उत्कर्ष राव की लखनऊ में मौत, गांव में शोक


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!