Breaking News

देवरिया: सिद्धि इंटरप्राइजेज के हार्डवेयर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग, तीन लाख से अधिक का नुकसान

Published on: November 15, 2025
deoria-hardware-godown-fire-siddhi-enterprises-short-circuit

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): सदर कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड स्थित सिद्धि इंटरप्राइजेज के हार्डवेयर गोदाम में शनिवार शाम अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में गोदाम में रखा तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सीसी रोड निवासी ओमप्रकाश मिश्र अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ‘सिद्धि इंटरप्राइजेज’ नाम से हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है, जबकि दूसरी मंजिल को गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

शनिवार शाम करीब पांच बजे दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट हुआ। कुछ ही देर में धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर दुकानदार और उनका परिवार तुरंत नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। इसके बाद फौरन अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। ऊँचाई पर बने गोदाम में आग फैलने के कारण उसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः लगभग एक घंटे में आग पूरी तरह बुझा ली गई।

दुकानदार ओमप्रकाश मिश्र के मुताबिक, गोदाम में हार्डवेयर का भारी स्टॉक रखा हुआ था। आग में अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो गया है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

देवरिया में SIR अभियान तेज: नगर पालिकाओं व पंचायतों में प्रचार वाहन से जागरूकता बढ़ी


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

1 thought on “देवरिया: सिद्धि इंटरप्राइजेज के हार्डवेयर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग, तीन लाख से अधिक का नुकसान”

Leave a Reply

error: Content is protected !!