जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के देवरिया-कसया मार्ग पर बालपुर श्रीनगर चौराहे के पास गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप और कार आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कार से देवरिया जा रहे थे विनोद मणि त्रिपाठी
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव निवासी विनोद मणि त्रिपाठी कार से कसया से देवरिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बालपुर श्रीनगर चौराहे के समीप पहुंची, मऊ से सामान लेकर कसया मंडी जा रही पिकअप सामने से टकरा गई।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में पिकअप चालक चंद्रकांत यादव, कार चालक प्रदीप और विनोद मणि त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की।
पुलिस ने वाहन कब्जे में लिए
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देवरिया में मोबाइल दुकानदार को गोली मारने की घटना का खुलासा, पाँच आरोपी गिरफ्तार; अवैध तमंचा और कार बरामद
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया-कसया मार्ग पर भीषण टक्कर: पिकअप और कार की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल”