Breaking News

बरियारपुर थाना | देवरिया : नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप: विदाई से लेकर मायके छोड़ जाने तक पति-पक्ष पर गंभीर आरोप

Published on: November 14, 2025
dowry-harassment-case-bariyarpur-bride-alleges-torture

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर की रहने वाली नवविवाहिता बबिता कुशवाहा ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में हुई थी, लेकिन विवाह के बाद से ही उसका जीवन मुश्किलों से घिर गया।


“कम दहेज” कहकर देती थी ताने

बबिता के अनुसार विवाह के तुरंत बाद ही ससुराल के लोग—पति, सास, जेठ-जेठानी और दो ननदें—उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे। विदाई में भी अनावश्यक देरी की गई, और जब वह ससुराल पहुंची तो शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना शुरू हो गई।


मां से मिलाने के बहाने मायके छोड़ा, वापस नहीं लाया

पीड़िता ने बताया कि 17 जून को उसका पति उसे मां से मिलाने के बहाने मायके खेमादेई, थाना लार ले गया। इसके बाद से वह उसे वापस ले जाने से लगातार इंकार कर रहा है।

इस घटना के बाद बबिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


पुलिस ने जांच शुरू की

वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप मंजरी पांडेय के अनुसार विवाहिता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!