Breaking News

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, तीन की मौत, दो गंभीर

Published on: November 12, 2025
balia-bolero-accident-three-dead-two-injured

जागृत भारत | बलिया। जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब पांच दोस्त बोलेरो गाड़ी में सवार होकर बांसडीह कस्बे से पार्टी मनाकर लौट रहे थे। रास्ते में पर्वतपुर-घेराई मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों — सत्यम राजभर (18), विकास राजभर (20) और राजा राजभर (20) — को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।

UP: बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा: थ्रेसर मशीन में फंसे युवक की मौके पर मौत, गांव में छाया मातम


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

1 thought on “बलिया में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, तीन की मौत, दो गंभीर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!