जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद की बनकटा थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह बिहार सीमा के समीप एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर 11 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा तस्करी गिरोह बेनकाब हो गया।
पुलिस गश्त के दौरान मठिया गांव के पास मिली पिकअप
पुलिस को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि सीमावर्ती बिहार बॉर्डर के रास्तों से पशु तस्कर गोवंश को बिहार ले जा रहे हैं। इस सूचना पर बनकटा पुलिस टीम गश्त पर निकल पड़ी। मठिया गांव के समीप एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें कुल 11 गोवंशीय पशु लदे मिले।
दो पशुओं की मौत, एक की हालत गंभीर
वाहन की तलाशी लेने पर पता चला कि दो पशुओं की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक पशु गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कर स्थानीय गौशाला भेज दिया।
तस्कर से तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से वाहन चालक दिलीप सोनकर निवासी करकटही, थाना खुखुंदू को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
🔹 अन्य आरोपियों पर भी मुकदमा दर्ज
बनकटा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक के अलावा वाहन स्वामी दीपक राजभर (निवासी जगदीशपुर, रसड़ा, बलिया) तथा अभय यादव (निवासी बांकी, करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर) के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से सक्रिय था और बिहार में पशु तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।
रामपुर कारखाना(डूमरी) | देवरिया: बीज का अधिक मूल्य लेने पर किसानों का हंगामा, गोदाम प्रभारी ने लौटाई अतिरिक्त रकम
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “बनकटा थाना | देवरिया : बिहार बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्कर गिरफ्तार, 11 गोवंशीय पशु मुक्त”