Breaking News

महोबा: दिल दहला देने वाली घटना — कुएं में मिली तीन मासूम बहनों की लाश, गांव में मचा हड़कंप

Published on: November 11, 2025
mahoba-shocking-incident-bodies-of-three-innocent-sisters-found-in-a-well

जागृत भारत | महोबा (Mahoba): जिले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना अजनर क्षेत्र के आरी गांव में एक कुएं में तीन सगी बहनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान रूचि (7 वर्ष), पुष्पा (5 वर्ष) और दीक्षा (3 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बहनें घर के बाहर खेल रही थीं, लेकिन कुछ देर बाद अचानक लापता हो गईं। जब वे देर तक नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

काफी देर तक तलाश के बाद जब परिजन पुलिस तक पहुंचे, तो पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोज शुरू की। उसी दौरान गांव के पास स्थित एक कुएं में तीनों बच्चियों के शव उफनाते हुए दिखाई दिए। इस दृश्य को देखकर परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।

घटना को लेकर गांव में संदेह और आक्रोश का माहौल है। कई ग्रामीण इसे संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

इलाज के नाम पर ‘मौत’! जिला अस्पताल में अमानवीयता की हद — डॉक्टरों ने मरीज को मनोरोगी समझकर बांधे हाथ-पांव, तोड़ दिया दम, अब सवाल — जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब?


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

1 thought on “महोबा: दिल दहला देने वाली घटना — कुएं में मिली तीन मासूम बहनों की लाश, गांव में मचा हड़कंप”

Leave a Reply

error: Content is protected !!