Breaking News

देवरिया में करंट लगने से महिला की मौत: गीजर का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने किया पंचनामा

Published on: November 10, 2025
deoria-woman-electrocuted-geyser-incident

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के मईल थाना क्षेत्र में रविवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा कपुरी ग्राम पंचायत के कपरीपार गांव में हुआ, जहां चौकीदार की पत्नी गीजर का प्लग लगाते समय बिजली की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

गीजर चलाते वक्त लगा करंट

मृतका की पहचान सोनबरसा गांव निवासी अमर नाथ तिवारी की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने पति के साथ कपरीपार गांव में नवासा पर रहती थीं। रविवार सुबह वह पानी गर्म करने के लिए गीजर का प्लग लगा रही थीं, तभी अचानक बिजली का झटका लग गया। हादसे के समय घर में मौजूद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस ने किया पंचनामा, शव सौंपा परिजनों को

घटना की सूचना पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच और पंचनामा की औपचारिकता पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देवरिया में मासूम से दरिंदगी की कोशिश: टॉफी लेने गई 8 साल की बच्ची से दुकानदार ने की अश्लील हरकत, पुलिस जांच में जुटी

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

1 thought on “देवरिया में करंट लगने से महिला की मौत: गीजर का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने किया पंचनामा”

Leave a Reply

error: Content is protected !!