Breaking News

महाराजगंज में विद्यालय परिसर में फंदे से लटका मिला 11वीं कक्षा का छात्र, गांव में मचा कोहराम

Published on: November 9, 2025
maharajganj-school-campus-student-found-hanged

जागृत भारत | महाराजगंज(Maharajganj): जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार, टोला बेलहिया में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई, जब गांव के 18 वर्षीय छात्र मिथिलेश वर्मा का शव प्राथमिक विद्यालय के कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह विद्यालय की रसोइया रोजाना की तरह खाना बनाने पहुंची थी। उसने जब शव को फंदे से झूलता देखा, तो घबराकर शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


पुलिस ने की मौके पर जांच

सूचना मिलते ही बागापार चौकी प्रभारी मनीष पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को मृतक की जेब से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।


कौन था मृतक छात्र?

मृतक मिथिलेश वर्मा, ग्राम बागापार, टोला बेलहिया का रहने वाला था और सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज, कसमरिया में कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात उसने भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रात लगभग एक बजे मां संगीता देवी ने देखा कि बेटा कमरे में नहीं है। अगली सुबह उसका शव विद्यालय में फंदे से लटकता पाया गया।


परिवार में मचा कोहराम

मिथिलेश दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मिथुन बीस दिन पहले रोजगार की तलाश में बाहर गया था, जबकि पिता रामप्रीत वर्मा विदेश में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया और मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है


पुलिस ने कहा – संदिग्ध मृत्यु, जांच जारी

कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

एम्स गोरखपुर में नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती शुरू: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “महाराजगंज में विद्यालय परिसर में फंदे से लटका मिला 11वीं कक्षा का छात्र, गांव में मचा कोहराम”

Leave a Reply