Breaking News

देवरिया: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Published on: November 8, 2025
deoria-married-woman-hangs-herself-to-death

जागृत भारत | देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रमिला देवी (27) पत्नी मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

सुबह नाश्ता कराया, फिर बंद कर लिया कमरा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह प्रमिला ने परिवार के सभी सदस्यों को नाश्ता कराया। इसके बाद पति और परिजन खेतों में काम करने चले गए। कुछ देर बाद प्रमिला ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।

करीब दो घंटे बाद जब परिजन लौटे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो प्रमिला फंदे से लटक रही थी। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी और थाना प्रभारी मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके कोटवा मिश्र (थाना बगौचघाट) से परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता सरल सिंह ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था और यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या है।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले साक्ष्य और पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी।

पोस्टमार्टम हाउस पर उमड़ी भीड़

घटना की सूचना मिलते ही पूरे रतनपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की मौत, शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “देवरिया: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप”

Leave a Reply

error: Content is protected !!