जागृत भारत | देवरिया(Deoria): बघौचघाट ब्लॉक के पकहां गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यहां नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री को भेजा गया था प्रस्ताव
ग्राम प्रधान मुरारी मनोहर शाही ने वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पकहां में बस स्टैंड निर्माण का अनुरोध किया था। उस समय मुख्यमंत्री आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
पत्र भेजे जाने के बाद शासन ने यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और जिला प्रशासन को अग्रेषित किया था।
ग्राम सभा से पास हुआ प्रस्ताव
इसके बाद ग्राम सभा की बैठक में बस स्टैंड के लिए जमीन का प्रस्ताव पास कर जिला प्रशासन को भेजा गया। लेखपाल ने भूमि की मापी भी पूरी कर ली है। ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही ने बताया कि जिला प्रशासन की मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
50 से अधिक गांवों और बिहार के लोगों को फायदा
पकहां गांव जिले के अंतिम छोर पर स्थित है और यहां से बिहार की सीमा कुछ ही दूरी पर है। इस कारण यहां बस स्टैंड बनने से न केवल पकहां और आसपास के 50 से अधिक गांवों को फायदा मिलेगा, बल्कि सीमावर्ती बिहार के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
बिहार से बड़ी संख्या में छात्र और कामकाजी लोग देवरिया आते-जाते हैं। अब उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुल सकते हैं।
विकास की नई दिशा
ग्राम प्रधान का कहना है कि पकहां में बस स्टैंड बनने से यह क्षेत्र परिवहन और व्यापार दोनों के क्षेत्र में तेजी से विकास करेगा। आने वाले समय में यह जगह जिले का एक महत्वपूर्ण यातायात केंद्र बन सकती है।
देवरिया में एक सप्ताह से लापता किसान का शव मिला, फोटो से हुई पहचान पर मचा कोहराम
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “बघौचघाट ब्लॉक के पकहां में बनेगा नया बस स्टैंड: सीमावर्ती गांवों और बिहार के यात्रियों को होगी सफ़र में सहूलियत”