Breaking News

UPSSSC परीक्षा का इंतज़ार खत्म! जारी हुई सिटी स्लिप, जानें कब और कहाँ होगा स्टेनोग्राफर व ड्राफ्ट्समैन एग्ज़ाम

Published on: November 8, 2025
upsssc-stenographer-draftsman-cartographer-exam-city-slip-2025-released

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से देख सकते हैं।

आयोग की ओर से यह परीक्षा 16 नवंबर 2025 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

परीक्षा का शेड्यूल

ड्राफ्ट्समैन और कार्टोग्राफर के कुल 283 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 16 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लखनऊ जिले में आयोजित होगी। वहीं, 333 पदों पर होने वाली स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक लखनऊ में ही होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें। बिना शुल्क भुगतान के परीक्षा जनपद की जानकारी उपलब्ध नहीं होगी।

प्रवेश पत्र अलग से जारी होगा

UPSSSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए है, यह एडमिट कार्ड नहीं है। मुख्य परीक्षा के लिए वैध प्रवेश पत्र अलग से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट और मोबाइल ऐप चेक करते रहें।

ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड

सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “Exam City Slip” लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंटआउट अवश्य लें।

देवरिया में एक सप्ताह से लापता किसान का शव मिला, फोटो से हुई पहचान पर मचा कोहराम

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!