Breaking News

देवरिया: दीनदयाल उपाध्याय पार्क से चार लाख की सागौन की लकड़ी चोरी, तीन हफ्ते बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

Published on: November 7, 2025
Teak wood worth Rs 4 lakh stolen from Deendayal Upadhyay Park

देवरिया शहर के न्यू कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से करीब चार लाख रुपये मूल्य की सागौन की लकड़ी चोरी हो गई। चोरों ने पार्क में गिरे आठ सागौन के पेड़ रातों-रात गायब कर दिए। घटना को तीन सप्ताह से ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन रामपुर कारखाना पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

कर्मचारियों की लापरवाही उजागर, चार का तबादला

नगर पालिका की आंतरिक जांच में कर्मचारियों की लापरवाही और निगरानी में कमी सामने आई है। इसके बाद प्रशासन ने दो माली, एक चौकीदार और एक सफाई नायक का तत्काल तबादला कर दिया। साथ ही पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

तेज आंधी में गिरे थे आठ पेड़, लकड़ी माफिया ने काटकर ले गए

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 25 दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के दौरान पार्क में लगे आठ बड़े सागौन के पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए थे।
सागौन की लकड़ी की बाजार कीमत प्रति पेड़ 50 से 70 हजार रुपये बताई जाती है। गिरने के बाद कई दिनों तक लकड़ी पार्क में ही पड़ी रही, जिसे न तो नगर पालिका ने उठाया और न ही वन विभाग ने सुरक्षित किया।

इसी बीच लकड़ी माफिया सक्रिय हो गए और रात के अंधेरे में ट्रॉलियों में लकड़ी भरकर ले गए। चोरी गई लकड़ी की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

नागरिकों में आक्रोश, चौकीदार पर उठे सवाल

मोहल्ले के लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी अमित मिश्रा ने सवाल उठाया—

“पार्क के गेट पर चौकीदार हमेशा तैनात रहता है, फिर इतनी बड़ी चोरी बिना मिलीभगत के कैसे हो गई?”

पूर्व सभासद अनूप पांडेय ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी नगर पालिका अधिकारियों को दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लकड़ी को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया होता, तो चोरी की यह बड़ी वारदात टल सकती थी। फिलहाल नगर पालिका ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

लखनऊ के मोहित की शादी से पहले मौत: बनारसी मेला जाते समय हुआ हादसा, 3 दोस्तों की एक साथ गई जान


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया: दीनदयाल उपाध्याय पार्क से चार लाख की सागौन की लकड़ी चोरी, तीन हफ्ते बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा”

Leave a Reply

error: Content is protected !!