जागृत भारत | उन्नाव(Unnao): सोमवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से वाराणसी जा रही एक स्लीपर बस अचानक 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे।
यूपीडा और पुलिस ने मिलकर चलाया रेस्क्यू
हादसे के करीब 25 मिनट बाद यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे में दोनों टीमों ने टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे।
21 घायलों को भेजा गया अस्पताल
हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें बस चालक भी शामिल है। सभी घायलों को लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाकी यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयानक दृश्य
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस गिरने के बाद कई यात्री कांच तोड़कर बाहर निकले, जबकि कुछ लोग केबिन में फंस गए थे। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। दूसरी ओर से गुजर रहे ट्रक चालकों ने बस को खाई में पलटा देखा तो उन्होंने तुरंत यूपीडा कंट्रोल रूम और पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में झपकी को कारण बताया गया
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होना स्पष्ट हुआ है। उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकांश यात्री लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर और जौनपुर के निवासी थे। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
नींद बनी हादसे का कारण
इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लंबी दूरी की बस यात्राओं में चालकों की नींद और आराम की निगरानी कितनी जरूरी है।
समय रहते सावधानी न बरतने पर एक छोटी सी झपकी भी दर्जनों जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है।
लखनऊ: अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या, बशहरी गांव में सड़ी लाश मिली; मृतका पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “उन्नाव: ड्राईवर की झपकी पड़ी यात्रियों पर भारी! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 25 फीट गहरी खाई में गिरी स्लीपर बस, 21 यात्री घायल”