मिर्जापुर। जिले के चुनार जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक भीषण रेल हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर पटरी पार कर रहे थे। इस दौरान दूसरी दिशा से आ रही कालका मेल की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक यात्री गोमो–प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर प्लेटफॉर्म पार करने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु गंगा स्नान कर लौट रहे थे और जल्दबाजी में गलत दिशा से रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
तेज रफ्तार से गुजर रही कालका मेल ने देखते ही देखते छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मिर्जापुर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्लेटफॉर्म पार करते समय फुटओवर ब्रिज या निर्धारित रास्ते का ही उपयोग करें।
इस हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं चुनार जंक्शन पर मातम का माहौल है।
देवरिया में कुशहरी महोत्सव का शुभारंभ: गंगा आरती से गूंज उठा कुशहरी घाट, दीपों की रोशनी से नहाया गंडक तट
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “मिर्जापुर के चुनार जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान से लौट रहे थे सभी”