Breaking News

देवरिया में पुलिस की सतर्कता से बची किशोरी की जान, पुल से कूदने ही वाली थी नदी में, सीओ ने दिखाई हिम्मत

Published on: November 4, 2025
a-teenage-girl-was-saved-in-deoria-by-police-vigilance

देवरिया जिले में पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदना की मिसाल सामने आई है। मंगलवार शाम को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पुराने पटनवा पुल पर एक किशोरी नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मौके पर मौजूद सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी और उनकी टीम की तत्परता से उसकी जान बच गई।

सीओ की नज़र पड़ी तो अलर्ट हुए अफसर
करीब शाम 4:30 बजे सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी और थाना प्रभारी अभिषेक यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्होंने देखा कि पुल पर बुर्का पहने एक लड़की रोते हुए खड़ी है और नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रही है। स्थिति को भांपते हुए सीओ नगर तुरंत सक्रिय हो गए।

उन्होंने लड़की से शांत भाव से बात करने की कोशिश की और उसे बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक पुल के पिलर पर कूद गया और जैसे ही लड़की का पैर फिसला, पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे खींचकर ऊपर सुरक्षित कर लिया।

थाने पहुंची तो टूटी आवाज़ में बताया नाम
लड़की को सुरक्षित थाने लाया गया। वहां महिला सिपाही आशा सरोज और सरिता यादव ने उससे बातचीत की। कुछ देर बाद उसने अपना नाम हशमुन निशा उर्फ प्रीति (14 वर्ष) बताया।
उसने बताया कि वह बालपुर श्रीनगर, थाना तरकुलवा, जिला देवरिया की रहने वाली है। वह अपनी चाची चांदनी के साथ कहीं गई थी, लेकिन रास्ता भटक गई और मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर बैठी।

मां ने कहा – कभी-कभी हो जाती है बहुत परेशान
जब पुलिस ने परिवार से संपर्क किया, तो उसकी मां सलमा और परिजन थाने पहुंचे। सलमा ने बताया कि उनकी बेटी कभी-कभी बिना किसी कारण बहुत बेचैन और उदास हो जाती है, और आज भी शायद वैसा ही हुआ।

देवरिया में डीएम दिव्या मित्तल की अपील — किसान फसल क्षति का तुरंत करें दावा, मिलेगी बीमा से राहत

परिजनों को सौंपी गई किशोरी, पुलिस की सराहना
पुलिस ने चिकित्सकीय जांच के बाद किशोरी को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया। बेटी को सुरक्षित देखकर मां की आंखों से राहत के आंसू झलक पड़े। परिवार ने सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी, थाना प्रभारी अभिषेक यादव और टीम का आभार जताया।

मौके पर मौजूद लोगों ने भी कहा — “अगर पुलिस कुछ सेकंड देर करती, तो मासूम की जान चली जाती।”

सीओ बोले — ‘पुलिस का काम सिर्फ अपराध रोकना नहीं, जान बचाना भी है’
सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी ने कहा, “पुलिस का कर्तव्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा भी है। हमारी टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए बच्ची की जान बचाई।”
थाना प्रभारी अभिषेक यादव ने बताया कि बच्ची को काउंसलिंग की आवश्यकता है और परिवार को सलाह दी गई है कि उस पर ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

देवरिया गोलीकांड: अनमोल मिश्रा पर हमला, तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

2.27 crore rupees in Barabanki

बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे पर विवाद, आईपीएस अधिकारी के पिता ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

1 thought on “देवरिया में पुलिस की सतर्कता से बची किशोरी की जान, पुल से कूदने ही वाली थी नदी में, सीओ ने दिखाई हिम्मत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!