Breaking News

देवरिया: भैंस को बचाने में महिला की जलकर मौत, झोपड़ी में लगी आग ने ली जान

Published on: November 1, 2025
woman-burns-to-death-while-trying-to-save-buffalo

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सुंदर पट्टी गांव के बेलही टोला में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। 50 वर्षीय प्रभावती देवी, पत्नी राजेंद्र कुशवाहा, अपनी भैंस को झोपड़ी में लगी आग से बचाने की कोशिश करते हुए खुद लपटों की चपेट में आ गईं। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झोपड़ी में बंधी भैंस भी जलकर मर गई।

सुबह करीब 8 बजे घर के सामने स्थित टिन-शेड झोपड़ी में अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख प्रभावती देवी भैंस को बचाने के लिए झोपड़ी की ओर दौड़ीं। भैंस को खोलने के प्रयास में घबराई भैंस ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह जलती हुई झोपड़ी के भीतर गिर गईं और बाहर नहीं निकल पाईं।

ग्रामीणों ने बमुश्किल एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक प्रभावती देवी और भैंस दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी।

सूचना पर तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी।

ग्राम प्रधान बृज नारायण यादव ने बताया कि विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग में महिला, भैंस और झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया। अनुमानित नुकसान लगभग 4.30 लाख रुपये बताया गया है।

गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

देवरिया में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई थानों के निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

2.27 crore rupees in Barabanki

बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे पर विवाद, आईपीएस अधिकारी के पिता ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

1 thought on “देवरिया: भैंस को बचाने में महिला की जलकर मौत, झोपड़ी में लगी आग ने ली जान”

Leave a Reply

error: Content is protected !!