Breaking News

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त

Published on: November 1, 2025
major-police-action-in-deoria-5-smugglers-arrested

देवरिया। श्रीरामपुर पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस टीम ने दो लग्जरी वाहनों से 83 पेटी (717.12 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। यह शराब बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।

थाना प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लग्जरी वाहनों में अवैध शराब बिहार की ओर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रतापपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की और दो वाहनों — मारुति ब्रेजा और हुंडई क्रेटा — को रोक लिया।

तलाशी में वाहनों से ‘ऑफिसर च्वाइस’ ब्रांड की 83 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों — विकास कुमार यादव, रवि कुमार, प्रदुम्न सिंह, संदीप कुमार यादव और धर्मवीर कुमार सिंह — को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बिहार और बलिया जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मौके से दो फर्जी नंबर प्लेट, पांच मोबाइल फोन और दो लग्जरी वाहन भी जब्त किए। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपये और वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी देवरिया-बलिया मार्ग के जरिए बिहार में अवैध शराब की आपूर्ति करते थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया में सड़क हादसे में छात्र की मौत: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, चालक फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply