Breaking News

देवरिया: ई-रिक्शा चार्जिंग विवाद में भाई और दो भतीजियों पर तलवार से हमला, सभी गंभीर

Published on: October 29, 2025
brother-and-two-nieces-attacked-with-swords-over-e-rickshaw-charging

देवरिया। रुद्रपुर नगर में मंगलवार शाम ई-रिक्शा चार्जिंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने तलवार से अपने भाई और दो भतीजियों पर हमला कर दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को गोरखपुर रेफर किया गया है।

मामला रुद्रपुर नगर के पूर्वी तिवारी टोला, वार्ड नंबर-13 का है। जानकारी के मुताबिक, अमजद (40) पुत्र अज़ीज़ और उसके भाई अबूकर अंसारी के बीच घर के बिजली बोर्ड में ई-रिक्शा चार्जिंग को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर अमजद गुस्से में घर के अंदर जाकर तलवार लेकर लौट आया और अबूकर के ऊपर हमला कर दिया।


बीच-बचाव करने आईं भतीजियां भी हुईं घायल

शोर सुनकर आगे आईं अमजद की भतीजियां —

  • तबस्सुम (25)
  • रुकसार (20)

को भी उसने तलवार से वार कर घायल कर दिया। दोनों बहनें खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह अमजद को काबू में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


दो घायल गोरखपुर रेफर

रुद्रपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों ने तबस्सुम और रुकसार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
झड़प में अमजद को भी हल्की चोटें आई हैं।

रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तलवार बरामद कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया: संयुक्त पुलिस कार्रवाई में चोरी के दो ट्रक बरामद, वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

2 thoughts on “देवरिया: ई-रिक्शा चार्जिंग विवाद में भाई और दो भतीजियों पर तलवार से हमला, सभी गंभीर”

Leave a Reply