Breaking News

जौनपुर में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ की एमडीएमए सामग्री जब्त

Published on: October 29, 2025
inter-state-drug-gang-busted-in-jaunpur

जौनपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की एमडीएमए (ड्रग) तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, ₹1.10 लाख नकद और एक वाहन बरामद हुआ है।

सूचना पर बरसठी थाना पुलिस ने ग्राम पाली स्थित एक घर में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को डक्ड (एमडीएमए) बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जांच में सुरक्षाकर्मियों को 300 ग्राम तैयार एमडीएमए, 15 किलो कास्टिक सोडा, 6 किलो ब्लैक पेपर, 1 किलो सोवा पाउडर और 500 ग्राम सफेद रैपर सहित अन्य रसायन मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹1 करोड़ आंकी गई है।


गिरोह का मुख्य सरगना अभीत तिवारी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड अभीत तिवारी है, जो 1 मार्च 2025 को गुरुग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र में एमडीएमए मामले में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है।
गिरोह के अन्य सदस्य — संदीप तिवारी, घनश्याम सरोज, लवीशंकर मिश्रा और संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं।

अभीत तिवारी ने बताया कि उसे डक्ड बनाने का तरीका उसके चाचा संदीप तिवारी ने सिखाया था, जो कि केमिकल इंजीनियर हैं। अभियुक्त ने मैकेनिकल से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई की है।

यूपी पंचायत चुनाव 2026: विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के कारण चुनाव समय पर करा पाना हो सकता है मुश्किल


मुंबई व हरियाणा में होती थी सप्लाई

पुलिस के अनुसार, गिरोह मुंबई और हरियाणा में बड़े पैमाने पर ड्रग की सप्लाई करता था, जबकि जौनपुर में भी चुनिंदा लोगों तक इसकी डिलिवरी होती थी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

मुरादाबाद अग्निकांड: बच्चों को बचाते हुए दादी की मौत, रेस्टोरेंट मालिक के पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं बचे


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

2.27 crore rupees in Barabanki

बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे पर विवाद, आईपीएस अधिकारी के पिता ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

Crime Branch encounter in Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, राशिद हत्याकांड में वांछित दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार

8 mysterious deaths in a Chhattisgarh village

छत्तीसगढ़ के गांव में 8 रहस्यमयी मौतों से सनसनी, ‘गड़े खजाने’ के अंधविश्वास में 21 लोगों की हत्या की साजिश का आरोप

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

1 thought on “जौनपुर में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ की एमडीएमए सामग्री जब्त”

Leave a Reply

error: Content is protected !!