Breaking News

सहारनपुर में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग, 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल

Published on: October 27, 2025
major-accident-in-saharanpur-fire-broke-out-in-a-tyre-oil-factory

सहारनपुर। जिले के शेखपुरा कदीम के पास स्थित टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। फैक्ट्री में लगे बॉयलर के अचानक जोरदार धमाके के बाद आग भड़क उठी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए।

धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

घायल पांचों मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल बॉयलर फटने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच में जुट गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

ब्रेकिंग: सपा नेता दीपक गिरी पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म और 50 लाख वसूलने का आरोप; मंगेतर पूनम पंडित समेत 5 नामजद


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

1 thought on “सहारनपुर में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग, 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!