Breaking News

प्रयागराज का युवक सऊदी रेगिस्तान में फंसा, पासपोर्ट जब्त कर ऊंट चराने को मजबूर, भारत सरकार से लगाई गुहार

Published on: October 25, 2025
Prayagraj youth stranded in Saudi desert,

जागृत भारत | प्रयागराज निवासी अंकित उर्फ इंद्रजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि वे सऊदी अरब के रेगिस्तान में फंसे हुए हैं और घर लौटना चाहते हैं। युवक ने वीडियो के ज़रिए भावुक अपील करते हुए कहा है कि वह गंभीर संकट में है।

नौकरी के बहाने रियाद भेजा, पासपोर्ट ले लिया

जानकारी के अनुसार, अंकित 1 अक्टूबर को नौकरी के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे थे। वीडियो में उनका कहना है कि वहां पहुंचते ही कफील (स्पॉन्सर) ने उनका पासपोर्ट छीन लिया और उन्हें ऊंट चराने का काम दे दिया।

अंकित ने बताया कि वह बेहद डरे हुए हैं और अकेले रेगिस्तान में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब पत्नी और ससुर के दबाव में विदेश जाने के बाद हुआ है। उन्होंने कई बार वीडियो में अपनी मां से मिलने और भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।

परिवार में कोहराम, सरकार से मदद की मांग

अंकित के पिता जयप्रकाश मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बेटे की हालत देखकर घर में चिंता का माहौल है। परिजनों ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और सऊदी स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत मदद की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला विदेशों में नौकरी के नाम पर भारतीयों के शोषण और उनकी सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़ा करता है।

यूपी को शर्मसार करने वाली घटना: मुरादाबाद के मदरसे में 13 साल की छात्रा से मांगा ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’, इनकार पर नाम काट TC थमाई


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

Leave a Reply

error: Content is protected !!