Breaking News

देवरिया: ज्वेलरी विवाद में एसिड अटैक, दुकानदार गिरफ्तार; चार लोग झुलसे

Published on: October 25, 2025
acid-attack-in-jewellery-dispute

जागृत भारत | देवरिया में ज्वेलरी वापस न करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मईल चौराहा स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर दुकानदार ने ग्राहकों पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और तेजाब की बोतल भी बरामद की है।

कैसे हुआ विवाद?

बंशीपार गांव निवासी संध्या ने कुछ समय पहले अपने पति को विदेश भेजने के लिए श्वेता ज्वेलर्स में आभूषण गिरवी रखे थे। आरोप है कि रुपये चुका देने के बाद भी दुकानदार अरविंद वर्मा जेवर लौटाने को तैयार नहीं था।

गुरुवार दोपहर संध्या अपने भाई चंदन राजभर के साथ दुकान पर जेवर लेने पहुंची। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और दुकानदार ने गुस्से में तेजाब फेंक दिया।

4 लोग घायल

हमले में संध्या, चंदन राजभर, राघव और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए।
गंभीर रूप से घायल चंदन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

आरोपी गिरफ्तार

मईल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा संख्या 258/2025 दर्ज किया था।
बीएनएस की धाराएँ 352, 115(2), 109(1), 124(1) में कार्रवाई की गई है।

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी अरविंद वर्मा को पनीका बाजार के बरेजी पुल तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दुकान से तेजाब की बोतल और गिलास भी बरामद किए गए।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी लेन-देन के विवाद को लेकर ही घटना हुई और दोषी को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

यूपी को शर्मसार करने वाली घटना: मुरादाबाद के मदरसे में 13 साल की छात्रा से मांगा ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’, इनकार पर नाम काट TC थमाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “देवरिया: ज्वेलरी विवाद में एसिड अटैक, दुकानदार गिरफ्तार; चार लोग झुलसे”

Leave a Reply