Breaking News

कानपुर: मिश्री बाजार में मरकस वाली मस्जिद के पास जोरदार धमाका, पांच लोग घायल, मचा हड़कंप

Published on: October 8, 2025
a-powerful-explosion-occurred-near-the-markaz-mosque-in-mishri-bazaar

कानपुर। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे शहर के मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में स्थित मरकस वाली मस्जिद के पास जोरदार धमाका होने से इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानों और घरों से निकलकर सड़कों पर दौड़ पड़े।

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की कई दुकानों और मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

a-powerful-explosion-occurred-near-the-markaz-mosque-in-mishri-bazaar
 

घटना की जानकारी मिलते ही मूलगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स, बम स्क्वॉड टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र को घेरकर पुलिस ने तलाशी अभियान और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल धमाके के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और बम डिस्पोजल टीम की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट कैसे हुआ। घटना से इलाके में भय और सन्नाटा छा गया है।


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!