Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का मायावती पर हमला: कहा – कांशीराम की मेहनत को बेचकर बसपा को भाजपा की गोद में बैठा दिया

Published on: October 8, 2025
Congress President Ajay Rai attacks Mayawati Said

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की मेहनत और विचारधारा को पूरी तरह से भुला दिया और पार्टी को भाजपा के हाथों बेच दिया। अजय राय का यह बयान कांशीराम की पुण्यतिथि से एक दिन पहले सामने आया है।

अजय राय ने कहा कि कांशीराम ने अपने जीवन का हर पल बहुजन समाज को सशक्त बनाने और बसपा को खड़ा करने में समर्पित किया था, लेकिन मायावती ने उनकी उस तपस्या को मिटा दिया। उन्होंने कहा,

“मायावती अब भाजपा के इशारों पर काम कर रही हैं। उन्होंने पूरी बसपा को भाजपा की गोद में बैठा दिया है और पार्टी का सौदा कर दिया है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अब बसपा का मूल उद्देश्य और विचारधारा खत्म हो चुकी है। कांशीराम का जो सपना था, उसे मायावती ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दफन कर दिया।

इस बीच, बहुजन समाज पार्टी कल कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस के मौके पर लखनऊ में एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है। रैली में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए बसपा ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर सहायता शिविर लगाया है, जहां कार्यकर्ताओं को रैली स्थल, मार्ग और कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Also Read: राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों पर लालू यादव की पार्टी का समर्थन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply