Breaking News

Akshay Kumar का खुलासा: 13 साल की बेटी से मांगी गई अश्लील तस्वीरें, एक्टर ने साइबर क्राइम रोकने को सीएम से की अपील

Published on: October 3, 2025
Obscene photos were requested from his 13-year-old daughter

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने साइबर क्राइम से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नितारा (13 वर्ष) वीडियो गेम खेलते समय साइबर अपराध का शिकार होते-होते बच गई। इस घटना का जिक्र करते हुए अक्षय ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई और महाराष्ट्र सरकार से स्कूलों में साइबर क्राइम से जुड़ा चैप्टर शामिल करने की मांग की।

बेटी के साथ हुई घटना

अक्षय कुमार ने कहा— “कुछ महीने पहले मेरे घर पर एक घटना घटी। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी। आप जानते हैं कि कई गेम ऐसे होते हैं जिन्हें अजनबियों के साथ भी खेला जा सकता है। खेल के दौरान उसे एक मैसेज आया—‘क्या आप पुरुष हैं या महिला?’ उसने जवाब दिया—‘महिला’। इसके बाद अगला मैसेज आया—‘क्या आप मुझे अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकती हैं?’

उन्होंने आगे बताया— “यह मेरी बेटी थी। उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां को बताया। इसी तरह साइबर अपराध की शुरुआत होती है। यह घटना मेरे लिए आंखें खोलने वाली थी।”

महाराष्ट्र सरकार से मांग

इस घटना के बाद अक्षय ने कहा कि साइबर अपराध आज सड़क पर होने वाले अपराध से भी ज्यादा खतरनाक रूप ले रहा है। इसे रोकने के लिए बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र सरकार से अपील करते हुए कहा—

“मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि कक्षा 7वीं से 10वीं तक हर हफ्ते ‘साइबर पीरियड’ नाम से एक कक्षा शुरू की जाए, जिसमें बच्चों को साइबर सुरक्षा और अपराधों के बारे में जागरूक किया जाए।”

इसे भी पढ़े : पहलगाम हमले पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था करारा जवाब: मोहन भागवत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply