Breaking News

वाराणसी में ‘I Love Yogi & UP Police’ पोस्टर ने पकड़ा जोर, 2027 चुनाव को लेकर संदेश चर्चा में

Published on: September 28, 2025
i-love-yogi-up-police-poster-gains-traction-in-varanasi

जागृत भारत, वाराणसी: लखनऊ के बाद अब वाराणसी में भी ‘I Love…’ पोस्टरबाजी ने जोर पकड़ लिया है। शहर के अंबेडकर चौक पर लगे नए पोस्टर में लिखा गया है – “I Love Yogi Adityanath Ji & U.P. Police”। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी पुलिस की भी सराहना की गई है।

यह पोस्टर भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह की ओर से लगाया गया है। उन्होंने इसमें बरेली में हुए प्रदर्शनों पर की गई पुलिस कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही पोस्टर में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संदेश भी दिया गया है। इसमें लिखा है – “योगी जी, आप 2027 की करो तैयारी… हैट्रिक हम लगाएंगे।” यह संदेश फिलहाल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए थे। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ के महासचिव अमित त्रिपाठी ने शहर के समता मूलक चौराहा और राजभवन चौराहे पर पोस्टर लगवाए थे, जिन पर लिखा था – “I Love Shri Yogi Adityanath Ji, I Love Bulldozer।”

 

इसे भी पढ़ें: BSP ने मारी बाज़ी: NDA और महागठबंधन से पहले जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply