Breaking News

देवरिया में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: मतदाता सूची में पारदर्शिता और वोट चोरी पर कार्रवाई की मांग

Published on: September 28, 2025
congress-signature-campaign-in-deoria

जागृत भारत। देवरिया में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान’ चलाया। शहर के सुभाष चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने किया। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप

हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर कांग्रेस को समर्थन दिया और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग उठाई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं। जिलाध्यक्ष मल्ल ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत हर वोट में निहित है, लेकिन आज यही नींव कमजोर की जा रही है। उनके अनुसार मतदाता सूची में अधूरी प्रविष्टियां, गलत या गायब तस्वीरें, डुप्लीकेट नाम और लाखों नामों का विलोपन गंभीर समस्या है।

पारदर्शिता और सुधार की मांग

मल्ल ने कहा कि कुछ समुदायों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जिससे मतदाताओं की आवाज़ दबाई जा रही है। उन्होंने मशीन-रीडेबल फोटोयुक्त मतदाता सूची को सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि हर चुनाव से पहले जोड़ और विलोपन की सूचियां सार्वजनिक हों तथा नाम गलत तरीके से हटाए जाने पर आसान और त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली लागू की जाए।

अभियान का उद्देश्य और नेताओं की मौजूदगी

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और निर्वाचन आयोग पर दबाव डालना है ताकि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न हो।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राधवेंद्र सिंह ‘राकेश’, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, मुकुंद भास्कर मणि, आनंददेव गिरी चुन्नू, अरविंद शाही समेत कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़: स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्मण मल्टीकेयर हॉस्पिटल सील किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply