Breaking News

कुशीनगर में रोजगार मेला: 1252 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 22 कंपनियों ने 586 युवाओं का चयन किया

Published on: September 27, 2025
employment-fair-in-kushinagar

जागृत भारत, कुशीनगर। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के तहत एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला कुशीनगर के पड़रौना में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर, जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल करियर सेंटर ने यह मेला उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न कराया।

जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में कुल 1252 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए 586 उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन किया।

मेला में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में एचसीएल टेक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेरीग्रीन गार्डिंग, एनआईआईटी, करियर सिक्योर, अशोका लेलैंड, श्रीराम फाइनेंस, एल एंड टी फाइनेंस और वीवो मोबाइल शामिल थीं।

कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे और पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अरविंद कुमार यादव, गोरखपुर के सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी शाहनवाज आलम, और देवरिया के सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा भी उपस्थित रहे।

मले के संयोजक संजय कुमार ने प्रतिभागी कंपनियों की जानकारी दी और सभी अभ्यर्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान की। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी और अन्य अभ्यर्थियों को भविष्य में मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

रोजगार मेले के सफल आयोजन में अनिल कुमार, गौरव, अभिषेक मिश्रा, प्रशांत कुमार, रामप्रवेश और गोरखपुर मंडल के सेवायोजन कार्यालय की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें: देवरिया: बाबा राघवदास पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, अध्यक्ष पद संयुक्त रूप से प्रो. एमआरपी सिंह और डॉ. अवधेश यादव को

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “कुशीनगर में रोजगार मेला: 1252 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 22 कंपनियों ने 586 युवाओं का चयन किया”

Leave a Reply