Breaking News

देवरिया: गोरखपुर ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published on: September 26, 2025
bike-rider-dies-in-road-accident

जागृत भारत, देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में सोमनाथ नगर निवासी 45 वर्षीय अश्वनी कुमार सिंह की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अश्वनी अपनी बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

अश्वनी कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों की हालत रो-रोकर खराब है। मोहल्ले और रिश्तेदारों में भी गहरा शोक व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अश्वनी मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे, जो अपने परिवार के सहारा थे।

इसे भी पढ़ें: देवरिया: निर्माणाधीन मकान से गिरने पर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply